अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा नेताओं से ली कार्यक्रमों की जानकारी, दिए जरूरी निर्देश - News Detail

अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा नेताओं से ली कार्यक्रमों की जानकारी, दिए जरूरी निर्देश

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार शाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड सहित सभी राज्यों के भाजपा नेताओं से बात की और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी लेने के साथ ही जरूरी निर्देश दिए।

देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से राज्य में गठित भाजपा की विभिन्न समितियों के प्रमुख, संयोजक, सहसंयोजक व अन्य नेता शामिल हुए।

उपस्थित नेताओं में वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, अजेंद्र अजय, डॉ. आरके जैन, पुष्कर सिंह काला, अभिमन्यु कुमार, डॉ. अशोक सक्सेना, पुनीत मित्तल, खिलेंद्र चौधरी, राजीव तलवार, नवीन ठाकुर आदि शामिल थे।

प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 11 फरवरी को समर्पण दिवस, 12 फरवरी से दो मार्च तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार, 26 फरवरी को कमल ज्योति संदेश कार्यक्रम, 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद व दो मार्च को बाइक रैली के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने इन कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *