Ms Dhoni अब भी हो सकते हैं कॉन्ट्रैक्ट में शामिल - News Detail

Ms Dhoni अब भी हो सकते हैं कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

बीसीसीआई ने अपने अक्तूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए नए सालाना अनुबंध से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर कर दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि बोर्ड धोनी के भविष्य के बारे में क्या सोच रहा है।  मगर सूत्रों के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी भी केंद्रीय अनुबंध मिल सकता है। बीसीसीआई सूत्र की मानें तो बोर्ड के बहुत ही उच्च अधिकारी ने धोनी से बात की थी और पूर्व कप्तान को यह साफ तौर पर बताया था कि आगे कैसे बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध को लेकर काम करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *