AAP सांसद का कांग्रेस पर तंज- ‘हाथ के पंजे में कमल का फूल’

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। AAP सांसद संजय सिंह ने बिहार में महागठबंधन की हार को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। साथ ही कांग्रेस पर भाजपा का भला करने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने सवाल किया है है कि आखिर क्यों जिन राज्यों में कांग्रेस को जनता वोट करती है, वहां भाजपा की सरकार क्यों बन जाती है।सिंधिया ने बचाई शिवराज सरकार, मगर खुद के रुतबे को लगा डेंट

आप सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा है, आख़िर क्यों?
1.गोवा-जनता ने वोट दिया कांग्रेस को सरकार बन गई BJP की।
2.कर्नाटक-जनता ने वोट दिया कॉग्रेस को सरकार बन गई BJP की।
3.मध्य प्रदेश-जनता ने वोट दिया कांग्रेस को सरकार बन गई BJP की।
4.बिहार-कांग्रेस ने जबरन लिया 70 सीट सरकार बन रही BJP की।
‘हाथ के पंजे में कमल का फूल”

बिहार में वाम दलों का बेहतर प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे, कन्हैया की रैलियों का दिखा असर

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा जा रहा है। आरोप है कि महागठबंधन में कांग्रेस को उसकी हैसियत से ज्यादा सीटें दी गईं, जहां उसका जीतना आसान नहीं था। इसका खामियाजा राजद को उठाना पड़ा। इसकी वजह है कि राजद ने अपनी अहम सीटें भी कांग्रेस को दोस्ती में दे दी। बिहार में कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *