9 माह बाद देव दीपावली पर काशी आएंगे पीएम तैयारियां तेज - News Detail

9 माह बाद देव दीपावली पर काशी आएंगे पीएम तैयारियां तेज

वाराणसी (डीवीएनए)| प्रधानमंत्री के 9 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आने का प्रस्तावित कार्यक्रम 30 नवंबर को होना है, प्रधानमंत्री के 30 नवंबर देव दीपावली के दिन प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सभी तैयारियां तेज कर दी गई, अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में प्रधानमंत्री लगभग 5 घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

जनसभा स्थल से ही योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे,देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद सारनाथ में लाइट एंड साउंड का अवलोकन करने के बाद एयरपोर्ट जाएंगे वहां से दिल्ली चले जाएंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के बारे में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि कोविड के कारण प्रधानमंत्री का पिछले 8 महीने से अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन नहीं हुआ है.

प्रधानमंत्री फरवरी में वाराणसी दौरे पर आए थे, लेकिन इसके बीच में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री लगातार सभी लोगों से संपर्क करते रहे हैं, सब का हाल-चाल लेने के साथ यहां योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है,

अभी 30 नवंबर देव दीपावली के दिन प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में आने की तैयारियों को लेकर हम सभी में बेहद उत्साह और आनंद है,अभी तक के शुरुआती तय कार्यक्रमों के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज तक के लिए बनाए गए एन एच टू सिक्स लेन 130 किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण योजना का प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण होगा.

यह कार्यक्रम राजा तालाब के खजूरी में आयोजित एक जनसभा जिसमें लगभग 5 हजार की संख्या रहेगी वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे सभा स्थल पर सभी कार्यकर्ता मास्क लगाकर आएंगे और वहां पर सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की जाएगी कोविड- गाइड लाइन के अनुसार समारोह को आयोजित किया जाएगा,

वहीं से NH 2 का लोकार्पण करेंगे, उस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा पड़ाव पहुंचेंगे वहां से क्रूज़ के माध्यम से माँ गंगा तट पर आयोजित होने वाले देव दीपावली कार्यक्रम में नौका विहार करते हुए सम्मिलित होंगे,

उसके बाद रविदास घाट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे, वहां पर लाइन लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे, उसके बाद रात में लगभग आठ 8:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए जाएंगे वहां से दिल्ली चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *