राज्यभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद

लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में तड़के से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। टिहरी जिले में सुबह से बारिश हो रही है। चमोली जनपद में हल्की बारिश देर रात से जारी है। बदरीनाथ हाईवे सुबह सात बजे से पागलनाला में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *