किशोर के बनाये छूटभईय्या नेताओं को सिर्फ स्वागत से मतलब, भाड़ में जाए कांग्रेस : आज़ाद अली

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद अली ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को घेरते हुए उन पर तीखा वार किया है। आजाद अली ने किशोर उपाध्याय पर हमला करते हुए कहा कि उपाध्याय ने ब्लॉक स्तर के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष के पद देकर उत्तराखंड में कांग्रेस की राजनीति का बेड़ागर्क कर दिया है।

आजाद अली ने कहा कि किशोर उपाध्याय के द्वारा बनाए गए छूट गई नेताओं को सिर्फ स्वागत करवाने से मतलब है उन्हें कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, उनके नजरिए से भाड़ में जाए कांग्रेस। इन छूट गई नेताओं का मानना है कि कांग्रेस का भला हो ना हो मगर इन तथाकथित नेताओं का भला होना जरूरी है। आजाद अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि किशोर उपाध्याय का बनाया एक छुटभैया नेता खुद को राहुल गांधी से भी ऊपर समझता है और ऐसी अशोभनीय हरकतें कर रहा है जो कांग्रेस पार्टी की शान पर पर धब्बा लगा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मतलब परस्त और पार्टी के नाम को खराब करने वाले लोगों को सहारा देकर किशोर उपाध्याय अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। किंतु वे यह भूल गए की ऐसी बैसाखियों के सहारे उनका राजनीतिक सफर सिर्फ लड़खड़ाएगा ना की रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने किशोर उपाध्याय को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश में उच्च पद पर रहने के बावजूद किशोर उत्तराखंड में पार्टी के नाम को डुबाने के कार्य कर रहे हैं जो उनको शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय को अपने कद और पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पार्टी के हित के लिए कार्य करने चाहिए ताकि पार्टी को मजबूती मिले और आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से उभर कर सामने आए। इस तरह की ओछी हरकतों से उनके राजनीतिक करियर को सिर्फ नुकसान होगा फायदा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *