आज और बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी

देहरादून। सर्द हवाओं के बीच यहां अब और भी ज्यादा ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने तापमान और भी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। राजधानी दून और आस-पास के क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि रात का तापमान न्यूनतम पांच डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से राजधानी दून और आस-पास के इलाकों में रातें काफी सर्द भरी हैं। इसके अलावा रात के तापमान में लगातार गिरावट के कारण गलन भी बढ़ी है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि सूरज ढलते ही तापमान में एकाएक कमी हो गई और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में बुधवार दिन का तापमान करीब 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *