काले हिरण शिकार मामले में सलमान ख़ान को पांच साल की सजा और 10 हज़ार का जुर्माना - News Detail

काले हिरण शिकार मामले में सलमान ख़ान को पांच साल की सजा और 10 हज़ार का जुर्माना

मुंबई: काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर अदालत ने सज़ा सुना दी है! प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान ख़ान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है और 10 हज़ार का जुर्माना लगाया है, जबकि बाकी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है!

ख़बरें ऐसी भी आई कि उन्हें दो साल की सज़ा हुई है लेकिन बाद में कहा गया कि अभी फैसला आना बाकी है।बता दें कि फैसले से पहले बुधवार को ही सलमान ख़ान, सैफ़ अली ख़ान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे जैसे सितारे जोधपुर पहुंच गए थे। आज सुबह से ही कोर्ट के बाहर पुलिस के कड़े इंतजाम भी किये गए थे। स्थानीय लोगों में भी इस केस को लेकर काफी जिज्ञासा बनी हुई थी।

सूरज बड़जात्या की फ़िल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान एक और दो अक्टूबर 1998 को जोधपुर के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप में सलमान, सैफ अली ख़ान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर निवासी दुष्यंत सिंह आरोपी रहे हैं। इस मामले में बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी और सबको फैसले का इंतज़ार था और फैसला सलमान के खिलाफ गया है!

सलमान के खिलाफ दो मामले कोर्ट में लंबित थे, जिनमें अवैध हथियार (लाइसेंस अवधि समाप्त) रखने का भी मामला था। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था। हालांकि विश्नोई समाज ने इस फैसले के ख़िलाफ़ अलग से चुनौती दी है। सलमान पर अब तक 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 में वो बरी हो चुके हैं। ये चौथा और आखिरी केस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *