उत्तराखण्ड में वी-मार्ट का दूसरा स्टोर लांच - News Detail

उत्तराखण्ड में वी-मार्ट का दूसरा स्टोर लांच

देहरादून। दुनिया के सर्वश्रेष्ट स्टोर वी- मार्ट जो कि टियर-2 और 3 शहरों में संगठित रिटेल के राजा, के नाम से भी जाना जाता हैं, ने आज देहरादून में अपना दूसरा और उत्तराखंड में 7 वां स्टोर खोला। वी-मार्ट का यह स्टोर देहरादून में पूरी तरह से वातानुकूलित स्टोर हैं, जो की बेजोड़ अंतरराष्ट्रीय खरीदारी अनुभव पेश करता है। देहरादून के लोगों के लिए, वी-मार्ट पूरे परिवार की फैशन की आवश्यकताओं को एक छत के नीचे सर्वश्रेष्ठ कीमतों पर पूरा करने का वादा करता है। वी-मार्ट रिटेल का राजा देहरादून में -डालनवाला देहरादून उत्तराखंड में स्थित है।

स्नेहल शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपणन और संचालन, वी -मार्ट रिटेल लिमिटेड ने कहा, “हमें दुनिया में सबसे अच्छे स्टोर के रूप में पुरस्कृत किए जाने के तुरंत बाद देहरादून में अपना दूसरा स्टोर लॉन्च करने पर गर्व है। ज्यादातर हम टियर-2 और 3 शहरों मे संचालित है जहाँ पर हम फैशन और युवा आकांक्षा वर्ग को अनुकूल कीमत पर उच्च अंत फैशन प्रदान करते है। देहरादून में हमारे नए स्टोर के खुलने के साथ, हमने उत्तराखंड में अपना विस्तार किया हैं जिससे हम फैशन और परिवार की जरूरतों के लिए पसंदीदा खरीदारी गंतव्य बन गए हैं। हमें विश्वास है कि यह नया स्टोर देश के कोने-कोने में फैशन को पहुंचाने के लिए हमारे प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित होगा जो ग्राहकों को उनके पैसे के लिए सही मूल्य प्रदान करेगा जिससे वी-मार्ट को देशव्यापी स्तर पर लाखों परिवारों के साथ अपना संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।”वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ललित अग्रवाल ने कहा की हम देहरादून में हमारे दूसरे स्टोर लॉन्च की घोषणा करने पर बहुत रोमांचित हैं। उत्तराखंड एवं देहरादून में हमारे मौजूदा स्टोरों को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हमे देहरादून में हमारे दूसरे फैशन स्टोर लॉन्च करने पर गर्व है। हम बेजोड़ कीमतों पर नवीनतम और व्यापक फैशन रेंज पेश करने के हमारे वादे के प्रति सच्चे रहने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *