मनु-सौरभ ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक - News Detail

मनु-सौरभ ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

कुवैत सिटी। युवा भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने शुक्रवार को 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में नए जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

अंतिम दिन भारतीय जोड़ी ने फाइनल में वांग झियोउ और हांग शुकी की चीनी जोड़ी को हराया। युवा ओलिंपिक खेल के चैंपियन मनु और सौरभ ने फाइनल में 485.4 अंक बनाए और वे चीनी जोड़ी के 477.9 अंक से काफी आगे रहे। सौरभ का यह दो दिन में तीसरा स्वर्ण पदक है।

सौरभ ने गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम और व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक जीते थे। मनु ने टीम वर्ग में रजत पदक जीता। भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम ने चार स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते। चीन की एक अन्य टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि भारत की एक अन्य जोड़ी अभिदन्या पाटिल और अनमोल जैन चौथे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *